ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

ट्रम्प अपनी जेब से देंगे सुनीता विलियम्स को ओवरटाइम सैलरी, ₹81 लाख सैलरी के अलावा मिलेंगे ₹1.22 लाख, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 22, 2025

मुंबई, 22 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को नासा के एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को ओवरटाइम सैलरी देने की बात कही है। दोनों एस्ट्रोनॉट 5 जून 2024 को NASA के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर गए थे। यह मिशन 8 दिन का था, लेकिन स्पेसक्राफ्ट के थ्रस्टर्स में गड़बड़ी की वजह से 9 महीने तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे रहे। इलॉन मस्क के स्पेसक्राफ्ट की मदद से उन्हें 19 मार्च को वापस लाया गया। इसे लेकर ट्रम्प से पूछा गया कि क्या वो दोनों एस्ट्रोनॉट को इस ओवरटाइम के लिए एक्स्ट्रा सैलरी देंगे? इस पर ट्रम्प ने कहा, किसी ने भी मुझसे इस बारे में कभी बात नहीं की। अगर मुझे करना पड़ा तो मैं अपनी जेब से इसका भुगतान करूंगा। उन्हें जो कुछ सहना पड़ा, उसके लिए यह बहुत ज्यादा नहीं है।

नासा के एस्ट्रोनॉट्स को सरकारी कर्मचारी माना जाता है। उन्हें दूसरे सरकारी कर्मचारियों के जैसे ही सैलरी मिलती है। एक्सटेंडेड मिशन (लंबे मिशन) के लिए एक्स्ट्रा सैलरी नहीं मिलती है, जिसमें ओवरटाइम, वीकेंड या छुट्टियों पर काम करना शामिल है। नासा, एस्ट्रोनॉट्स के आने-जाने, ठहरने और भोजन का खर्च उठाता है। इसके साथ ही छोटे-मोटे डेली खर्च के लिए अलग से 5 डॉलर (430 रुपए) भी देता है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सैलरी क्रमशः 94,998 डॉलर (81.69 लाख रुपए) और 123,152 डॉलर (1,05 करोड़ रुपए) है। इसके अलावा अंतरिक्ष में बिताए कुल 286 दिन के लिए उन्हें 1,430 डॉलर (1,22,980 रुपए) मिलेंगे।

ट्रम्प ने शनिवार को नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए इलॉन मस्क का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास मस्क नहीं होते तो अंतरिक्ष यात्री वहां पर लंबे समय तक फंसे रहते। वह (इलॉन मस्क) इस समय बहुत मुश्किलों से गुजर रहे हैं। बता दें कि सोमवार को मस्क की टेस्ला कंपनी के शेयरों में 15% की गिरावट आई थी, इसके चलते कंपनी का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपए घट गया था। ये सितंबर 2020 के बाद कंपनी का सबसे बड़ा एक दिन का नुकसान है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.